बिजनौर, जनवरी 8 -- राजा का ताजपुर। ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सीसी रोड पर गेट लगाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि पड़ोसी द्वारा सरकारी सड़क पर दीवार खड़ी कर आवागमन बाधित कर दिया गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दीवार हटवाकर संबंधित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। गुरुवार को स्थानीय पुराने सरकारी अस्पताल के समीप अफजाल अहमद अपने घर के पीछे तक आने वाली सीसी रोड पर आवागमन के लिए गेट का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में स्थित खाली प्लॉट के मालिक शकील अहमद ने गेट लगाने का विरोध करते हुए सीसी रोड पर दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान पति मौके पर पहुंचे और सरकारी सड़क पर निर्माणाधीन अवैध दीवार को हटवा दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.