सीसी रोड निर्माण में पुराना मलबा मिला सड़क का निर्माण करा रहा ठेकेदार
बरेली, मई 8 -- नवाबगंज। कस्बे करीब पांच करोड़ से बन रही सीसी रोड में पुराने डामर रोड के मलबे को नए पत्थरों में मिलाकर ठेकेदार निर्माण कराने से ग्रामीणों में गुस्सा है।पीडब्ल्यूडी द्वारा वीर अब्दुल हमीद पार्क से बिजौरिया तिराहे तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। पहले यहां डामर रोड थी, जिसे तोड़कर अब सीसी रोड बनाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने डामर रोड को हटाने के बजाय उसका मलबा ही नए पत्थरों में मिलाकर बेस तैयार किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार पुराना मलबा हटाकर नई गिट्टी डाली जानी चाहिए। जिससे लोगों में गुसा है। नाराज सभासद राजकुमार गुप्ता ने विधायक डाक्टर एमपी आर्य से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने उन्हें गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.