मिर्जापुर, जनवरी 28 -- जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत ढेबरा में विधायक निधि से बनवाए जा रहे सीसी रोड मानक के अनुसार न होने से नाराज ग्रामीणों ने काम रोक बंद करवा नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मानक के अनुसार सीसी रोड निर्माण कार्य कराने की मांग की है। लगभग तेरह लाख रूपये की लागत से नन्दू बियार के घर से ढेलवासपुर तालाब तक लम्बाई लगभग 180 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर का सीसी रोड के निर्माण करने को धनराशि का आवंटित की गई है । आरोप है कि निर्माण कार्य में ठीकेदार बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमितता बरत रहा है l इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से कि गई, लेकिन बीडियो ने ध्यान नहीं दिया l जिससे ग्रामीणों को प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा l प्रदर्शन करने वालों में कल्लू प्रसाद, तरुण कुमार,मोनू प्रसाद, राकेश बियार, लल...