मिर्जापुर, मई 21 -- मिर्जापुर। अदलहाट क्षेत्र के रामपुर चौराहा से बेलहर रजवाहा तक बनाई जा रही नाली एवं आरसीसी के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराके गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने तथा ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग लगभग 440 मीटर लंबी सीसी रोड एवं नाली का निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि घटिया गिट्टी, बालू और कम मात्रा में सीमेंट प्रयोग किए जाने से निर्माणाधीन आरसीसी में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। कई स्थानों पर सीसी रोड टूट गई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सव...