चम्पावत, दिसम्बर 31 -- चम्पावत। टनकपुर के बस्तिया में टनकपुर-अस्कोट सीसी मोटर मार्ग निर्माण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस कार्य के लिए 1.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राज्य योजना के तहत जारी की गई धनराशि से लोनिवि 1100 मीटर लंबी मोटर रोड का निर्माण कार्य करेगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मार्ग के सुधारीकरण से ग्रामीणों, व्यापारियों और आम जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...