फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- विजयीपुर। क्षेत्र के रायपुर भसरौल मोड से गुरुवल तक बन रही सड़क में जलंधरपुर गांव के पास सीसी मार्ग के ढलाई में पतली मोरंग लगाने से आई दरार के बाद शनिवार मौके पर पहुंची जांच टीम ने पतली मोरंग से सड़क निर्माण पर रोक लगा दी। वहीं सड़क में जहां दरार आई हैं उसे तोड़कर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा लगभग 729 लाख की लागत से 6.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। कई दिन से जलंधरपुर गांव के पास सीसी मार्ग का निर्माण चल रहा था। जहां ग्रामीणों ने घटिया सामग्री व पतली मोरंग से गड़बड़ सड़क बनाने का आरोप लगाया था। जिस खबर को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो शनिवार मौके पर पहुंची जांच टीम ने हकीकत जान ठेकेदार को फटकार लगाई। सड़क में कई जगह दरारें मिली, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.