बाराबंकी, मई 2 -- रामनगर। सीसी कैमरे के निगरानी में सरयू नदी के पानी से होने वाली कटान को रोकने के लिए बंधे से नदी की तरफ ठोकरों के निर्माण का शुरू हो गया है। सभी साइटों पर कैमरे लगाए गए हैं। कार्य की निगरानी लखनऊ ऑफिस तक हो रही है। बताते चलें कि इस समय तहसील क्षेत्र में सरयू नदी से होने वाली कटान के खतरे को कम करने के लिए चल रही बांध बचाव परियोजनाओ ं में तेजी देखने को मिल रही है। अलग-अलग स्थानों चार ठोकरों का निर्माण एक साथ प्रगति पर है। जिससे पिछले साल हुई कटान स्थल की सुरक्षा मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।बाढ़ कार्य खंड द्वारा कुसौरा गांव में ठोकर नंबर चार का निर्माण तेजी से जारी है। यहां मिट्टी की पटाई कर जमीन का लेवल बराबर किया जा रहा है, ताकि आगे का निर्माण कार्य मजबूत आधार पर हो सके। कार्यदायी संस्था ने नोज निर्माण की तैयारी भ...