मऊ, जुलाई 14 -- मऊ, संवाददाता। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के युवाओं को रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई, 2026 तक विभाग की कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि ऑनलाइन आवेदन के उपरांत आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित 20 जुलाई की शाम पांच बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, मऊ में जमा करना अनिवार्य होगा।योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय-सारिणी एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर उपलब्ध है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के पात्र युवक-युवतियों...