समस्तीपुर, जनवरी 28 -- समस्तीपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से सख्त किया गया है। हाउसिंग बोर्ड मैदान समेत पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है, जिससे हर गतिविधि पर पल-पल की निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी, जबकि समस्तीपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। सभा स्थल, हेलीपैड, निरीक्षण स्थलों और मार्गों पर बैरिकेडिंग व ड्राॅप गेट की व्यवस्था रहेगी तथा यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ...