बक्सर, जून 7 -- कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में अपने घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवा रहे एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है। घायल युवक के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कठार गांव निवासी प्रभात प्रसाद शनिवार को अपने घर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सीसीटीवी लगवा रहे थे। कुछ कैमरे लगाए जा चुके थे, जबकि शेष कैमरे लगाए जाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के नामजद लोग लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने प्रभात प्रसाद के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घायल युवक ने घटना की ...