मथुरा, मई 28 -- पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस संभावित स्थलों पर तलाश कर रही है। करीब ढाई सैकड़ा सीसीटीवी खंगाले गये हैं। इसमें वृंदावन में शौचालय के समीप एक सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है। दो टीमें वृंदावन व एक टीम गुरुग्राम में तलाश रही है। बताते चलें कि नौहझील क्षेत्र में सोमवार देर रात नशे में घर पहुंचे उमेश ने कहासुनी होने पर पत्नी भावना की धारदार हथियार प्रहार कर हत्या कर दी थी और भाग गया था। इसकी मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इस मामले में मृतका के पिता वीरी सिंह ने दामाद उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- मामूली बात पर पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, हत्या कर हुआ फरार तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा नौहझील से लेकर ए...