बरेली, मई 26 -- आंवला। मनौना धाम से रविवार को गायब बच्चे को दो संदिग्ध ले जाते सीसीटीवी कैमरे में दिखे। दोनों की तलाश में एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। टीमों ने बदायूं और दातागंज में दबिश देकर कुछ लोगों से पूछताछ की है। बदायूं जिले के गांव डढरिया असगुणा थाना उसैहत के रमन पुत्र रविंद्र मनौना धाम पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। वह परिसर में ही परिवार सहित रहते हैं। रमन ने पुलिस को बताया था कि रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके तीन बच्चे खेलते हुए मेन गेट को जाने वाली रोड की ओर चले गए। कुछ देर बाद दो बेटियां वापस लौट आईं, लेकिन उनका डेढ़ वर्षीय बेटा ऋषभ लापता हो गया。

पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई पिता ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीमें सक्रिय हुईं। एसओजी, सर्विलांस, पुलिस की तीन ...