सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, खंभे के सहारे छत पर चढ़कर दुकान में घुसे बदमाश
शामली, जून 29 -- कस्बे में रविवार देर रात पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित मां भगवती बिल्डिंग मटेरियल की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और गौशाला के दानपात्र व गल्ले से करीब 13 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के दौरान दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की गई।घटना से व्यापारियों में रोष। सोमवार सुबह दुकान संचालक नेपाल सिंह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा मिला और दीवार टूटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी फुटेज दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार रात करीब दो बजे चोर बिजली के खंभे के सहारे छत पर चढ़े और जीने के रास्ते दुकान तक पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.