कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा बाजार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में एक महिला द्वारा जेवर चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह दुकान गोलू स्वर्णकार की बताई जा रही है। बताया गया कि दुकान संचालक कुछ समय के लिए बाहर गए हुए थे, इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए एक महिला ने चांदी के कुछ जेवर चोरी कर लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हालांकि, इस मामले को लेकर अब तक कोडरमा थाना में दुकान संचालक द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वायरल वीडियो क...