बलिया, अप्रैल 3 -- बांसडीह। क्षेत्र के आदर गांव के शिव मंदिर से टुल्लू पंप की चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुईहै। इस मामले में मृत्युंजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने देवडीह निवासी श्रवण के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...