सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बाइक सहित चोर को पकड़ा
बुलंदशहर, मई 27 -- घर के बाहर बाइक खड़ी कर खाना खाने गए व्यापारी की बाइक चोर ले उड़ा। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने चोर को पकड़ कर पहले से ही चोरी की गई दो बाइक भी बरामद की। मोहल्ला पोखर निवासी व्यापारी डालचंद शर्मा पुत्र मूलचंद शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया है, कि 25 मई को दोपहर के समय वह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी करके अंदर भोजन करने गए और कुछ ही देर में वापस आए, तो वहां बाइक नहीं मिली। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में देखने पर एक युवक मास्टर चाबी से खोलकर उनकी बाइक ले जाता दिखा। कई लोगों को फुटेज दिखाने पर उसकी पहचान गांव अंबा निवासी तुषार के रूप में की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुषार के कब्जे से चोरी की गई डालचंद शर्मा की स्प्लेंडर प्लस बाइक के अलावा सिकंदराबाद से चोरी की गई दो अन्य बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस ने तुषार को जेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.