सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर में रेनू की मौत का राज तलाश रही पुलिस
बाराबंकी, सितम्बर 6 -- देवा शरीफ। उन्नाव की रेनू की हत्या कर शव को देवा कोतवाली के उमरी जंगल में सड़क किनारे फेंका गया था। मृतका की पहचान होने के बाद से पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस मृतका के मोबाइल की सीडीआर व क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के सहारे हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जनपद उन्नाव के थाना आसीवन के ग्राम बनोनी निवासी राजबहादुर रावत की पुत्री रेनू रावत (30) जनपद लखनऊ थाना विभूति खंड क्षेत्र के स्पा सेंटर पर काम करती थी। 20 मई 2026 को गायब हुई रेनू का शव जनपद बाराबंकी की देवा कोतवाली के ग्राम उमरी जंगल में 21 मई को सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला था। उसकी हत्या की गई थी। मृतका की पहचान कराने के लिए पूर्व कोतवाल यशवंत सिंह और मौजूदा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने मृतक महिला की पहचान कराने के लिए लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.