पीलीभीत, जनवरी 29 -- मेडिकल कॉलेज परिसर में कुत्ते के पास नवजात के शव का राज वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से खुलेगा। इसकी पडताल के लिए प्राचार्य ने दोनों सीएमएस को दायित्व दिए हैं। बुधवार को एक कुत्ता नवजात के शव को खींचकर अस्पताल परिसर में ले आया था। यहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने कुत्ते के मुंह से शव को छुडाकर जिम्मेदारों को सूचना दी थी। पुलिस को बुलाकर शव सुपुर्द कर दिया गया था। परिसर में नवजात के शव का मामला चर्चा में आने के बाद प्राचार्य ने मामले में जानकारियां लीं। शव कहां से कुत्ता लाया। इस सवाल का जवाब खोजने के लिए परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज को चेक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...