फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- जहानगंज, संवाददाता।अजीजलपुर गांव की मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में गाली गलौज और मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच पर काम करते हुए बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बीस के खिलाफ केस दर्ज दो पक्षों में हुये विवाद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था इसकी जांच उपनिरीक्षक अवधेश अवस्थी ने की। ग्रामीणों के अलावा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया जिसमें पाया गया कि 28 मई को अजीजलपुर में मस्जिद में जुमें की नमाज के बाद करीब दो बजे लईक अहमद और उनके परिवारीजन व अन्य समर्थकों की ओर से कहा गया कि मस्जिद में जो सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं इससे ज्यादा नमाज कक्ष में एग्जास्ट फैन की जरूरत थी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। एक दूसरे को गाली गलौज ...