घाटशिला, मई 24 -- घाटशिला, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक(एडीआरएम) संजीव कुमार सिंह ने शनिवार को घाटशिला रेलवे प्लेटफॉर्म तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने नवनिर्मित भवन में बन रहे टिकट काउंटर, यात्री सुविधाओं के लिए तैयार किए जा रहे विश्रामालय, शौचालय, सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम तथा दिव्यांग कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य नक्शे के अनुरूप हो रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी ली। जहां कमी या कार्य की धीमी गति नजर आई, वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निर्माण कार्य की योजनाएँ निरीक्षण के क्रम में यह जान...