मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुरुवार को वाह्य निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की सक्रियता, अग्निशमन यंत्रों, कंट्रोल रूम, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक इल...