सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे पीएम श्री योजना के तहत चयनित 20 विद्यालय
अंबेडकर नगर, अगस्त 5 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पीएम श्री योजना के तहत चयनित जिले के 20 परिषदीय स्कूलों में शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शासन द्वारा उठाए गए इस कदम से संबंधित परिषदीय विद्यालयों में न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इसके अलावा छात्रों की उपस्थिति भी बढ़ेगी। परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए शासन द्वारा कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। एमडीएम योजना के तहत छात्रों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, तो वहीं नि:शुल्क पुस्तक, ड्रेस, जूता मोजा, स्कूली बैग के अलावा स्टेशनरी भी दी जाती है। छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए संचालित पीएम श्री योजना के तहत जिले के 20 परिषदीय स्कूलों को चयनित किया गया है। शासन ने संबंधित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.