महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। व्यापारियों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने एक पहल की है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की। सीसीटीवी कैमरों को लगवाने की सलाह दी और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की स्थिति, चोरी-लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई। साइबर अपराध से सुरक्षा, बाजारों में शांति बनाए रखने तथा पुलिस-व्यापारी सहयोग को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारी खुद सतर्क रहें। उन्होंने...