मैनपुरी, मार्च 26 -- बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज निवासी युवक की हत्या की घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी पहली बार बच्चों और परिवार के अन्य लोगों के साथ नेजा चढ़ाने और वहां लगे मेले को देखने आई थी। अब पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस को घटना के संबंध में सुराग भी मिले हैं। करीमगंज निवासी नेकसेलाल पुत्र कामता प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसका पुत्र 34 वर्षीय रजनेश कश्यप 25 मार्च को गांव के लोगों के साथ शीतला देवी मंदिर में झंडा चढ़ाने आया था। जहां मेला के वाहन स्टैंड से जुड़े लोगों के साथ गांव के लोगों का झगड़ा हुआ। इस झगड़े में उसका पुत्र भी शामिल था। इसके बाद गांव के लोग गांव लौट आए। लेकिन उसका पुत्र लौटकर नहीं आया। उसकी र...