सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी ईद उल जुहा की व्यवस्था
अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। ईद-उल-जुहा पर्व को सकुशल, स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा इस बार स्मार्ट व व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पहली बार ईदगाह शाहजमाल एवं ऊपरकोट जामा मस्जिद के आसपास हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। जिससे नमाज़ के दौरान व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी की जा सके। मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.