फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। गांधी कॉलोनी में एक युवक की स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। एनआईटी थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से स्कूटी में आग लगाने के आरोपी पड़ोसी की पहचान हुई। पुलिस के मुताबिक, गांधी कॉलोनी निवासी धीरज ने थाना एनआईटी पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आठ मई की शाम करीब 7:00 बजे अपनी स्कूटी नंबर को घर के बाहर गली में ताला लगाकर खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने घर के अंदर चला गया। उन्होंने बताया कि रात करीब 2:00 बजे गली में शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर जब वह बाहर आया तो देखा कि उसकी स्कूटी में आग लगी हुई थी। उसने तुरंत घर से पानी लाकर आग बुझाई, लेकिन तब तक स्कूटी काफी हद तक जल चुकी थी। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों क...