बिजनौर, अप्रैल 11 -- बिजनौर। बीएसए कार्यालय अब सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा। कार्यालय में अंदर से लेकर बाहर तक कई सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बीएसए कार्यालय पर एक हफ्ते के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बीएसए कार्यालय में अंदर तो कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही कार्यालय के बाहर भी कैमरे लगेंगे। बता दें कि बीएसए कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरे लगने से अब कुछ भी नहीं छिप सकेगा। बीएसए सचिन कसाना ने कहा कि जल्द ही बीएसए कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम शुरू होगा। उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाए जाएंगे ताकि कुछ भी कैमरों की नजर से छिप न सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...