सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद बांसी की ओर से संचालित 73वें माघ मेला एवं प्रदर्शनी की तैयारी को लेकर नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में माघ मेला के सफल संचालन के लिए पांच सभासदों को मेला प्रभारी बनाया गया। पूरे माघ मेला की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से करने का निर्देश दिया गया। बांसी माघ मेला एवं प्रदर्शनी की शुरुआत वर्ष 1954 में स्थानीय समाजसेवी स्व.पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्तार ने की थी। जिसका संचालन नगर पालिका परिषद बांसी करती है। यह माघ मेला मौनी अमावस्या स्नान से शुरू होता है और महाशिवरात्रि के बाद लगभग डेढ़ माह तक चलता है। बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा ने कहा कि माघ मेला की भव्यता को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया ...