कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला कृष्णानगर में शिक्षक के बंद पड़े मकान के ताले तोडक़र चोरों ने 30 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात व डेढ़ लाख रूपये की नगदी पार कर दी थी। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर गली में टहलते कैद हुए हैं। पुलिस अब इसी आधार पर चोरों तक पहुंचने की जुगत में लगी है। हालांकि शिक्षक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नगर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह यादव अपने परिवार के साथ ससुराल में पवनी उठाने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताले तोड़कर उनके घर से लगभग 30 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रूपये की नगदी पार कर दी थी। इस मामले में कोतवाल विष्णुकांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.