नवादा, मई 31 -- हिसुआ थाना क्षेत्र के बलियारी मोड़ स्थित जगदेव पेट्रोल पंप पर बाइक की डिक्की तोड़ कर 3 लाख 10 हजार रुपये चुराने वाले उड़िया गिरोह को दबोचने में तकनीकी जांच ने पुलिस ने अहम बढ़त दिलाई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने छहों अपराधियों को गया जी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहेपुर पंचायत के आजाद बिगहा से धर दबोचा। लूटपाट, छिनतई जैसे वारदात को अंजाम देने वाले उड़िया गिरोह का उद्भेदन करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। तकनीकी अनुसंधान में अपराधियों का लोकेशन कभी जंगल-झाड़ी तो कभी पहाड़ियों की गुफा में मिल रहा था। उसके आधार पर पुलिस ने स्थानों पर दबिश भी दे रही थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले अपराधी वहां से निकल जाते थे। अपराधियों द्वारा लगातार लोकेशन बदलने के बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी। अंतत: सदर एसडीपीओ 2 राहुल सिं...