सिमडेगा, दिसम्बर 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के सभी 16 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। जिले के 11 धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन 15 दिसंबर को, जबकि शेष पांच धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन 16 दिसंबर को ही कर दिया गया है। सभी धान क्रय केन्द्र में रजिस्टर्ड किसानों से ही धान की खरीदारी की जा रही है। इस बार धान की खरीदारी सीसीटीवी कैमरे की निगारी में किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार का कोई धांधली न हो। बताया गया कि जिले के सभी 16 धान क्रय केन्द्रों में धान खरीदारी की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सभी केन्द्रों में बिजली कनेक्शन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.