चंदौली, मार्च 19 -- चंदौली। यूपी बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर बकाएदे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। मूल्यांकन केंद्रों पर प्रयागराज, बरेली और मेरठ मंडल की कापियां जांची जा रही हैं। पहले दिन कापियों के जांचने की प्रक्रिया काफी धीमी रही। लेकिन गुरुवार से उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 2 लाख 28 हजार 538 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए आवंटित की गई है। वहीं एक हजार 365 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन तीनों केंद्रों पर उपस्थित 614 परीक्षकों ने 5982 उत्तर पुस्तिकाएं जांची। इस दौरान मूल्यांकन केंद्रों के गतिविधियों की कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात...