सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आज होगी प्रवक्ता परीक्षा, तैयारी पूरी
अमरोहा, जून 14 -- रविवार को आयोजित होने वाली प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से मजबूत तैयारियां की है। बायोमेट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल होंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। यह परीक्षा 5 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। जिसमें 2189 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम डा. नितिन गौड़ ने सभी संबंधित अधिकारियों को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.