बलिया, फरवरी 27 -- बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर 11 यादव नगर वार्ड के सभासद परवेज हमजा गुड्डू ने शुक्रवार को वार्ड के महत्वपूर्ण आठ विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य शुरू किया है। नगर के इसी वार्ड के दो अपराधिक वारदातों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव तथा आयुष हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता जताई थी। इसी को देखते हुए सभासद ने अपने निजी खर्चे पर ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसमें कुल पचास हजार का खर्च आ रहा है। यह सीसीटीवी कैमरे मोहल्ले के संवेदनशील स्थानों तथा प्रमुख मार्गों पर लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...