मिर्जापुर, जुलाई 23 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यूपीबोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटमीडिएट के छात्रों की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई से आयोजित की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटर को मिलाकर कुल 880 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल 275 और इंटरमीडिएट के 605 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कालेज,गुड़हट्टी स्थित बीएलजे और घंटाघर स्थित माता प्रसाद माता भीख इंटरमीडिट कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- कंपार्टमेंट परीक्षा 2...