मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुरौल, एक संवाददाता। दरधा चौसज और संभा गोपालपुर में सोमवार को सकरा पुलिस ने छापेमारी कर 985 लीटर विदेशी व देसी शराब बरामद की है। शराब की खेप तोड़ी के खेत में छुपाकर रखी हुई थी। शराब की निगरानी के लिए तस्करों ने खेत में सीसीटीवी कैमरे लगा रखा था। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि तस्करों ने होली में खपाने के लिए शराब मंगाई थी। पुलिस ने छापेमारी कर संभा गोपालपुर गांव में तोड़ी के खेत से 900 लीटर विदेशी शराब और दरधा चौसज गांव से खेत में छुपाकर रखी 85 लीटर शराब के साथ सीसीटीवी कैमरे को जब्त किया है। शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पर्व को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। किसी भी हाल में शराब तस्कर बख्शे नहीं जाएंगे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.