औरैया, मई 5 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में संचालित विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने निरीक्षण किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिलेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। निरीक्षण के दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की बारीकी से जांच की गई। साथ ही बैंक कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की धनराशि की सुरक्षा के लिए इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...