प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारियों के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए चीफ कॉमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर (सीसीटीएस) कैडर में लेवल-6 के 75 प्रतिशत पदों को भरने की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड के आदेश के अनुसार अब इन पदों को यूनिफाइड कैडर के तहत सेलेक्शन मोड से ही भरा जाएगा, जबकि पहले से चल रही नॉन-सेलेक्शन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।रेलवे बोर्ड की ओर से 27 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद टिकट चेकिंग, वाणिज्यिक स्टाफ और ईसीआरसी कैडर के विलय (मर्जर) के चलते पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता जरूरी हो गई थी। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। आदेश में पहले से निर्धारित भर्ती व्यवस्था का भी उल्...