औरंगाबाद, जून 23 -- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा कक्ष में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, बिहार एवं जिला सूचना विज्ञान केंद्र, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के नवीन संस्करण सीएएस 1.0 के संबंध में जिले के विभिन्न थानाध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- सीसीटीएनएस के नए सॉफ्टवेयर से जुड़ेंगे जिले के सभी पुलिस थानेप्रशिक्षण का उद्देश्य बताया गया कि वर्तमान में जिले के सभी थानों में सीसीटीएनएस प्रणाली पूर्ववर्ती संस्करण पर संचालित है, जिसे चरणबद्ध तरीके से नवीन संस्करण में अद्यतन किया जा रहा है। इस प्रणाली के लागू होने के बाद रा...