बोकारो, सितम्बर 29 -- बोकारो स्टील प्लांट की 26 क्वालिटी सर्किल टीमों ने गुणवत्ता और सतत सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के सीसीक्यूसी-26 में 24 पार-एक्सीलेंस और दो एक्सीलेंस पुरस्कार हासिल किए। 25 और 26 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। केस स्टडी और प्रोजेक्ट प्रस्तुति में बीएसएल की 24 टीमों ने पार-एक्सीलेंस पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि एचआरसीएफ की 'हिमालय' और एसएमएस-2 एवं सीसीएस की 'सक्षम' टीम को एक्सीलेंस पुरस्कार मिला। टीमों ने तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान और निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। मॉडल प्रतियोगिता में पीईबी की 'विक्रम साराभाई' टीम ने प्रथम और बीजीएच की 'डायनामिक ड्रैगन' टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ...