कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिटी चिल्ड्रेन्स एकेडमी में छात्राओं के लिए एनसीसी प्रशिक्षण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। विद्यालय को नेशनल कैडेट कोर की ओर से प्रशिक्षण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे अब छात्राओं को सैन्य अनुशासन और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। संस्था के सीईओ विश्वास प्रधान ने बताया कि एनसीसी ग्रुप हैडक्वार्टर अलीगढ़ द्वारा विद्यालय को 50 कैडेट (हाफ ट्रूप) का आवंटन किया गया है। इस संबंध में 4 यूपी गल्र्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजयेंद्र शारदा ने विद्यालय को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर करमवीर (सेना मेडल) और सूबेदार मेजर डीके यादव भी मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरा प्रसाद ने बताया कि एनसीसी प्रशिक्षण से छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मव...