अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। सीसीए (कॉमर्स कॉम्पिटिटिव एकेडमी) कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान की छात्रा इतीशा अग्रवाल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। अकाउंटेंसी विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं वंदिता चौधरी ने 95.2 प्रतिशत, वेदिका माहेश्वरी ने 95 प्रतिशत, जैसविन कौर ने 93.4 प्रतिशत, धात्री वार्ष्णेय ने 93.2 प्रतिशत और संस्कृति सक्सेना ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्थान के निदेशक मनीष क्वात्रा व सनी क्वात्रा ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...