चाईबासा, अप्रैल 12 -- नोवामुंडी। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में शनिवार को नव-नियुक्त प्राचार्य शशिकला ने आचार्य संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा के साथ हवन यज्ञ में सहभागिता की। इसके बाद विद्यालय में सीसीए के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को चार हाउस हंसराज, बिरजानंद, दयानंद एवं श्रद्धानन भागों में विभाजित किया। चारों हाउस में हंसराज के हाउस मास्टर सचिनचंद्र साह, बिरजानंद के हाउस मास्टर काजल घोष, दयानंद के हाउस मास्टर अरविंद ठाकुर एवं श्रद्धानंद के हाउस मास्टर पी. के दास को नियुक्त किया गया। साथ ही चारों हाउस के बीच क्रीड़ा शिक्षक हर्ष ने हाउस ड्रिल परेड कराया। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं एवं नवनियुक्त हाउस मास्टरों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्य समाज के महापुरुषों के नाम पर हाउस का नामांकन किया गया है। इसका उद्देश्य...