मेरठ, मार्च 20 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में इन दिनों जंगली जानवर घूमते नजर आ रहे हैं। गुरुवार दोपहर में विश्वविद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कंटीला जानवर दिखाई दिया। इसे देखते ही छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बन गया और चारों तरफ हलचल तेज हो गई। छात्रों की मिली जानकारी के तुरंत बाद छात्र नेता विनीत चपराना ने इसकी जानकारी डीएफओ वंदना फोगाट को दी। डीएफओ ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने सेही को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया। काफी देर तक कैंपस में टीम ने जांच और तलाश जारी रखी। सेही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.