बागपत, जून 18 -- बड़ौत। कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर एक साधारण किसान परिवार की बेटी ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हो गया है। बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव की निवासी गरिमा चौधरी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमडी मेडिसिन परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय द्वारा एमडी मेडिसिन बैच 2025 के जारी परिणामों में गरिमा चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 71 फीसदी अंकों (800 में से 568 अंक) के साथ संयुक्त रूप से टॉप रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। गरिमा चौधरी बावली गांव की पट्टी राणा की निवासी हैं। उनके पिता नागेंद्र राणा एक साधारण किसान है...