मेरठ, मई 20 -- चौधरी चरण सिंह विवि में शोधार्थियों की टीम ने मेरठ में बाला (पौधा) की नई प्रजाति की खोज की है। अंतराष्ट्रीय शोध पत्रिका फाइटोकीज में प्रकाशित इस प्रजाति को सीदा गठवालारम नाम दिया गया है। गठवाला खाप के सम्मान में नई प्रजाति का नामकरण हुआ है। यह प्रजाति मालवेसी कुल से आती है। भविष्य में इस प्रजाति के विभिन्न औषधीय उपचार में प्रयुक्त होने के संभावना खुल सकती हैं। कैंपस स्थित बॉटनी विभाग के प्रो.विजय मलिक एवं शोधार्थी सुमित मलिक एवं डॉ.इनाम मलिक ने संयुक्त रूप से इस नई प्रजाति पर काम किया है। सुमित वर्तमान में विवि कैंपस में पीएचडी कर रहे हैं जबकि डॉ.इनाम पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट हरिद्वार में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- सीसीएसयू ने खोजी नई प्रजाति, नाम सीदा गठवालारम शोधार्थियों के अनुसार भारत में सीदा वंश की 20 स...