मेरठ, अप्रैल 9 -- दिल्ली में मिलेनियल इंडिया इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (एमआईआईसीसीआईए ) द्वारा हुए समारोह में चौधरी चरण सिंह विवि की कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित की गईं हैं। समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों की उपलब्धियों की सराहना की गई। प्रो.शुक्ला को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके प्रभावी एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व एवं विवि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। एमआईआईसीसीआईए ने कहा कि कुलपति के नेतृत्व में विवि ने गुणवत्ता और उत्कृष्टता क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विवि को नैक द्वारा ए प्लस-प्लस ग्रेड मिला जो उच्च शिक्षा में गुणवत्ता का प्रमुख मानक है। विवि ने एनआईआरएफ में भी सशक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.