मेरठ, जून 10 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस के सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में विभिन्न ब्रांच में प्रवेश के लिए प्रोविजनल पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इंटर उत्तीर्ण एवं कम खर्च में बीटेक करने के इच्छुक छात्र कॉलेज में पंजीकरण करा सकते हैं। कॉलेज में कुल सीटों पर पहले एकेटीयू काउंसिलिंग से छात्र आवंटित होंगे। यदि काउंसिलिंग के बाद सीटें बचीं तो वर्तमान में जारी पंजीकरण के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। बीते वर्षों में बीटेक सीएस एवं आईटी में सभी सीटें काउंसिलिंग से ही भर रही हैं। इन दोनों ब्रांच में 90-90 सीटें हैं। हालांकि, विवि स्तर पर पंजीकरण के लिए अभी आधिकारिक रूप से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन कॉलेज में प्रक्रिया शुरू हो गई है。 यह भी पढ़ें- JOSAA : 3790वीं रैंक वाले को IIT कानपुर में मिली BTech सीट, 4955 रैंक को AI ब्रांच...