मेरठ, मई 1 -- सीसीएसयू कैंपस स्थित छात्र सहायता केंद्र के पास स्थित इंडियन बैंक आज से पहले की तरह से चलेगा। गुरुवार देर रात बैंक के छात्र काउंटर में आग लग गई थी। छात्र सहायता केंद्र के सभी मुख्य काउंटर और रिकॉर्ड पूरी तरह से सुरक्षित है। बैंक में भी समस्त रिकॉर्ड सुरक्षित है। शुक्रवार को दिनभर बैंक में व्यवस्था को ठीक करते हुए समस्त प्रक्रिया चालू कर दी गई। बैंक प्रबंधन के अनुसार शनिवार को बैंक पूर निर्धारित समय पर खुलेगा और सभी काम यथावत होंगे। बैंक प्रबंधन के अनुसार टॉयलेट के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी और समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। बैंक के सभी रिकॉर्ड, लॉकर एवं अन्य दस्तावेज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आग से सबसे ज्यादा प्रभावित बैंक में छात्र काउंटर हुआ है। इस काउंटर से छात्रों को मार्कशीट, माइग्रेशन एवं तत्काल फीस जमा कर...