हजारीबाग, मई 2 -- चुरचू, प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र की सभी परियोजनाओं एवं यूनियन कार्यालयों में एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और मजदूर नेताओं ने भाग लिया। हजारीबाग कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर किसी भी कंपनी की रीढ़ होते हैं। उनके मेहनत और समर्पण के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है।मजदूर नेता नीरज सिंह ने कहा कि मजदूर पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था के स्तंभ हैं। वे कड़ी मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन आज भी समाज में कई जगह उन्हें हीन भावना से देखा जाता है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक अधिकारों पर उठी आवाज उन्होंने कहा कि देश में अब भी मजदूरों का शोषण हो रहा है, जो चिंता का विषय है। ...